Edited By Tania pathak,Updated: 04 Nov, 2020 12:32 PM
बीते दिन मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह राज्य में बिजली संकट तथा अनिवार्य वस्तुओं की सप्लाई की कमी का मामला उछालेंगे क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा मालगाडिय़ों की आवाजाही को शुरू करने से इंकार किया गया है....
चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्वारा मिलने के लिए समय न देने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने धरने प्रदर्शन के लिए राजघाट पहुँच चुके है। केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायक पैदल ही कूच कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भेंट की। कैप्टन के साथ परनीत कौर और कांग्रेस सांसद भी मौजूद है। वह विधायकों के साथ दिल्ली में जंतर-मंतर में धरने पर बैठेंगे।
बीते दिन मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह राज्य में बिजली संकट तथा अनिवार्य वस्तुओं की सप्लाई की कमी का मामला उछालेंगे क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा मालगाडिय़ों की आवाजाही को शुरू करने से इंकार किया गया है। इस धरना प्रदर्शन में परमिंदर सिंह ढींडसा के साथ-साथ सुखपाल सिंह खैहरा भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे है। वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।