मुख्यमंत्री अमरेन्द्र के कोविड टैस्ट की रिपोर्ट आई Negative

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2020 10:32 AM

chief minister amarendra s report of covid test negative

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के साथ मालवा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में सार्वजनिक सभा में

जालन्धर(धवन): पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के साथ मालवा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में सार्वजनिक सभा में मंच सांझा करने के कारण मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपना कोविड टैस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है। इसके बाद समूचे सरकारी अमले ने राहत की सांस ली है। 

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि राहत वाली बात यह थी कि जब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा राहुल गांधी के साथ रैली में मौजूद थे तो तीनों ने ही मास्क पहने हुए थे। मास्क के कारण संक्रमण का प्रसार नहीं हुआ इसीलिए पंजाब सरकार द्वारा वैक्सीन के अभाव में लोगों को मास्क अवश्य पहनने के लिए कहा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!