गर्मी के लिए राहत बनकर आई बारिश ने अंधेरे में डुबोए कई गांव, घंटों तक रही बत्ती गुल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Jul, 2026 04:22 PM

nurpurbedi powercut

इस दौरान तेज बारिश और आंधी के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही।

नूरपुरबेदी(संजीव भंडारी): पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से लोग परेशान थे। दिनभर बढ़ते तापमान और हवा में नमी के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। हालांकि शनिवार को हुई तेज बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।

इस दौरान तेज बारिश और आंधी के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। बिजली गुल होने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया क्योंकि पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर है। बारिश के दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया, जिसके चलते वाहन चालकों को लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर कृषि की दृष्टि से यह वर्षा किसानों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय हुई प्राकृतिक वर्षा मिट्टी में नमी का संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है, जिससे बीजों के अंकुरण और फसलों की शुरुआती बढ़वार को गति मिलती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन किसानों ने हाल ही में मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों की बुवाई की है, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। प्राकृतिक वर्षा मिलने से सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम होगा और फसलों के विकास को भी लाभ मिलेगा।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई इस वर्षा से खरीफ सीजन की शुरुआत और अधिक मजबूत होगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव आगामी उत्पादन पर भी पड़ने की संभावना है। कुल मिलाकर यह बारिश जहां आम लोगों के लिए भीषण गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं किसानों के लिए अच्छी पैदावार की नई उम्मीद भी जगा गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!