रावी दरिया में पानी छोड़ने से आधा दर्जन गांवों पर आई आफत, टूटा संपर्क

Edited By Kalash,Updated: 28 Jun, 2026 05:54 PM

ravi river water level villagers trouble

रावी दरिया में अचानक पीछे से पानी छोड़े जाने के कारण मकौड़ा पत्तन में प्लाटून पुल के सिरे पर मिट्टी का बनाया गया रैंप तेजी से पानी की चपेट में आकर बह गया।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): रावी दरिया में अचानक पीछे से पानी छोड़े जाने के कारण मकौड़ा पत्तन में प्लाटून पुल के सिरे पर मिट्टी का बनाया गया रैंप तेजी से पानी की चपेट में आकर बह गया। इस कारण दरिया के पार बसे आधा दर्जन गांवों के लोगों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। रोजाना नौकरी, पढ़ाई, खेती और दूसरे जरूरी कामों के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पुल के दोनों तरफ बनाए गए मिट्टी के रैंप पानी में बह गए। इस कारण वाहनों का आना-जाना पहले ही बंद था और अब पैदल भी गुजरना संभव नहीं है। 

PunjabKesari

दूसरी ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नदी में पानी का लेवल कम होते ही बोट सेवा शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि बारिशें शुरू हो गई है, इसलिए अगले 1-2 दिनों में यह प्लाटून पुल उठा लिया जाएगा और लोगों की सुविधा के लिए हर दिन समय-समय पर नाव चलाई जाएगी, ताकि लोगों को आवाजाही में राहत मिल सके। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पानी कम होने के बाद नाव की सुविधा से आवाजाही बहाल करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लोगों को लंबे समय तक नाव का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इलाके के लोगों ने सरकार और प्रशासन से इस समस्या का पक्का समाधान करने की मांग की है, ताकि हर बार पानी बढ़ने पर उन्हें ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!