Edited By Kalash,Updated: 04 Jul, 2026 11:32 AM

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में मेडिकल हॉल के कैशियर की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में मेडिकल हॉल के कैशियर की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में स्पेन से मास्टमाइंड गोल्डी ढिल्लों को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय एजेंसियों के सहयोग से स्पेन में ये कार्रवाई की गई है। इसके बाद अब गोल्डी ढिल्लों को जल्द भारत जाया जाएगा और हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि वह एनआईए का वांछित आरोपी है और वह पंजाब व पड़ोसी राज्यों में आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। उस पर लाखों का ईनाम भी घोषित किया गया था।
गौरतलब है कि सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की 13 जून को सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। वहीं इस वारदात की जिम्मेदारी लेने के बाद गोल्डी ढिल्लों ने चंडीगढ़ के कई कारोबारियों को धमकियां देते हुए रंगदारी की मांग की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here