Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jan, 2022 10:39 PM

चंडीगढ़ में आज एक आई.ए.एस. अधिकारी के विरुद्ध सी.बी.आई. की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में आज एक आई.ए.एस. अधिकारी के विरुद्ध सी.बी.आई. की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पता चला है कि सी.बी.आई. द्वारा पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारी परमजीत सिंह को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सी.बी.आई. को उक्त आई.ए.एस. अधिकारी पर विभाग के कर्मचारी से 2 लाख रुपए लेने की शिकायत मिली थी, जिसके संबंध में सी.बी.आई. उक्त आई.ए.एस. अधिकारी से पूछताछ कर रही है।
इस अधिकारी द्वारा विभाग के किसी अन्य कर्मचारी की प्रमोशन के लिए 2 लाख रुपए की मांग की गई थी। अधिकारी ने किसी जनरल मैनेजेर को प्रमोशन देने के एवज में 2 लाख रुपए मांगे थे, जिसकी शिकायत सी.बी.आई को मिली थी। इसी के चलते सी.बी.आई. ने उक्त आई.ए.स. अधिकारी पर कार्रवाई की है। फिलहाल सी.बी.आई. द्वारा जांच जारी है और फाइलें चैक की जा रही हैं। इतना ही नहीं सी.बी.आई. ने अधिकारी विरुद्ध मामला भी दर्ज कर लिया है। ट्रांसपोर्ट दफ्तर में सी.बी.आई. द्वारा अधिकारी के विरुद्ध जांच लगातार जारी है और पूछताछ की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here