Edited By Kamini,Updated: 06 Aug, 2026 06:39 PM

फगवाड़ा शुगर मिल पुलिस पर भयानक सड़क हादसा हो गया। पुल पर एक साथ 3 वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई।
फगवाड़ा (सोनू) : फगवाड़ा शुगर मिल पुलिस पर भयानक सड़क हादसा हो गया। पुल पर एक साथ 3 वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। जहां पर एक के बाद एक करके 3 वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान मौके पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रैफिक को खुलवाने का काम किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहले से ही एक कैंटर खराब हालत में खड़ा था। मामले की जानकारी देते हुए कैंटर चालक बिंदर ने बताया कि कैंटर पहले से ही खराब हालत में खड़ा था। इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। वहीं हादसे में ड्राइवर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैंटर चालक ने बताया कि वह होशियारपुर से झारखंड रांची जा रहा था।
गनीमत रही इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पीसीआर कर्मचारी ने कहा कि 3 वाहनों की टक्कर हो गई। इस घटना में एक ड्राइवर घायल हुआ है। जबकि अन्य दोनों वाहनों के चालक का बचाव रहा। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को साइड करवाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here