नहर में गिरी कार; दम्पति की मौत, पत्नी का भाई लापता

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Jan, 2020 10:02 AM

car falling into canal couple s death wife s brother missing

मुदकी के समीपी गांव कैलाश के पास बड़ी नहर में कार गिरने का समाचार है। कार में सवार पति, पत्नी की मौत हो गई जबकि पत्नी का भाई लापता है।

मुदकी(रम्मी गिल): मुदकी के समीपी गांव कैलाश के पास बड़ी नहर में कार गिरने का समाचार है। कार में सवार पति, पत्नी की मौत हो गई जबकि पत्नी का भाई लापता है। गांव कैलाश के किसानों ने देखा कि एक कार नहर में गिर गई है। किसानों ने गांव के लोगों को बताया और देखते ही देखते दोनों गांवों के भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 

लोगों ने बताया कि मुदकी के समीप गांव मोरां वाली जिला फरीदकोट का एक नौजवान मनदीप सिंह अपने सुसराल गांव शकूर से अपनी पत्नी किरनदीप व पत्नी के भाई जितेंद्र के साथ कार में अपने घर गांव मोरांवाली जा रहा था तो उसकी कार अनियंत्रित होकर बड़ी नहर में गिर गई। पुलिस थाना घल्लखुर्द के इंचार्ज इंस्पैक्टर किरपाल सिंह ने लोगों की मदद से जे.सी.बी. द्वारा कार निकाली जिसमें मनदीप सिंह व उसकी पत्नी किरनदीप को कार सहित बाहर निकाला गया जिनकी मौत हो चुकी थी लेकिन किरनदीप के भाई जितेंद्र की तलाश जारी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!