सिद्धू के होर्डिंग्स से गायब होने लगी कैप्टन की फोटो

Edited By Vatika,Updated: 30 Jul, 2021 10:06 AM

captain s photo started disappearing from sidhu s hoardings

नवजोत सिद्धू की ताजपोशी से लेकर अब तक 2 बार हुई मुलाकात के जरिए भले ही कांग्रेस में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की

लुधियाना (हितेश): नवजोत सिद्धू की ताजपोशी से लेकर अब तक 2 बार हुई मुलाकात के जरिए भले ही कांग्रेस में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन असलियत में कड़वाहट कम नहीं हो रही जिसका सबूत सिद्धू के समर्थकों द्वारा लगाए जा रहे होॄडग्स देखकर मिल रहा है जिसे सीधे तौर पर गुटबाजी माना जा सकता है।

हालांकि कुछ नेताओं द्वारा सिद्धू के होॄडग्स में कैप्टन की छोटी फोटो लगाई गई है जबकि आम तौर पर सरकार वाले राज्य में मुख्यमंत्री की पोजीशन को कांग्रेस प्रधान से बड़ा आंका जाता है, लेकिन प्रधान बनने के बाद सिद्धू का नाम व फोटो को हावी किया जा रहा है। 

इसके मद्देनजर कैप्टन द्वारा अपनी पोजीशन बरकरार रखने के लिए नया फार्मूला अपनाया गया है जिसके तहत सभी जिलों में मंजूरशुदा साइटों को बुक कर लिया गया है, जिन पर सरकार की उपलब्धियों के साथ कैप्टन की आदमकद फोटो लगाई जा रही है ताकि सिद्धू के होॄडग्स का मुकाबला किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!