क्या कैप्टन होंगे भाजपा गठजोड़ का सी.एम. चेहरा, जानें क्या बोले मनजिंदर सिंह सिरसा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Feb, 2022 02:01 PM

captain amarinder singh is not a cm face of bjp alliance  manjinder singh sirsa

कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनावों में सी.एम. के तौर पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बारे में मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान जारी किया है।

चंडीगढ़: कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी विधानसभा चुनावों में सी.एम. के तौर पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बारे में मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह कोई नेता ही होगा जिसे भाजपा गठजोड़ का सी.एम. फेस बनाया जाएगा। भाजपा के नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा ने प्रैस कांफ्रेंस करते कहा कि इस समय पंजाब को एक मजबूत सरकार की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को सिर्फ लूटा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को इस समय ऐसी सरकार की जरूरत है, जिसका अपना कोई निजी हित न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा गठजोड़ का सी.एम. चेहरा नहीं होंगे। वह चाहे उनके गठजोड़ में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा उनकी पार्टी से कोई और ही होगा। 

यह भी पढ़ें : इस दिन होगा कांग्रेस के CM चेहरे का ऐलान, खुद चरणजीत चन्नी ने दिए संकेत

इसके अलावा मनजिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वह इस बार सोच-समझ कर ही वोट डालें। उनका कहना था कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा जो दावे किए जा रहे हैं, वह सिर्फ झूठ तक ही सीमित हैं। पंजाब को बेरोज़गारी, नशा, माफिया राज, कर्ज़े से मुक्त करने के लिए मज़बूत सरकार चाहिए। लेकिन इस समय की पार्टियां सिर्फ अपने निजी हितों के लिए पंजाब को दाव पर लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों को गले से लगाया है। कांग्रेस ने सिखों की काली सूचियां बनाईं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें खत्म किया है। उन्हें पूरा यकीन है कि भाजपा सरकार पंजाब को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएगी। उन्होंने इस मौके पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू हर समय कहते हैं कि जीतेगा पंजाब लेकिन सच्चाई तो यह है कि पंजाब कभी हारा ही नहीं है, बल्कि हमेशा जीता ही है और जीतता ही रहेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!