पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटों को नोटिस जारी! 16 सितंबर को दोनों भाई...

Edited By Kalash,Updated: 06 Aug, 2025 10:59 AM

cabinet minister son notice

दोनों भाई अदालत में पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

मोहाली (जस्सी): विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के धर्ज मामले में अतिरिक्त जिला सैशन जज की अदालत द्वारा उनके दोनों बेटे हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को लगातार गैर-हाजिर रहने के कारण अगली पेशी पर हाजिर रहने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अगर अगली पेशी 16 सितंबर को दोनों भाई अदालत में पेश नहीं हुए तो उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।   

जानकारी के अनुसार विजिलेंस जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत विजिलेंस ब्यूरो रेंज पुलिस स्टेशन मोहाली में मामला दर्ज किया गया था। पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में धर्मसोत के दोनों बेटों और अन्य को भी इस मामले में नामजद किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!