किसान आंदोलन की वजह से थमे पहिए, जीरकपुर, डेराबस्सी के लिए बंद रही बसें

Edited By Tania pathak,Updated: 27 Nov, 2020 09:22 AM

buses stopped due to farmer agitation

सुबह सी.टी.यू. की जीरकपुर और डेराबस्सी के लिए बसें शुरू हुई, लेकिन 8 बजे के बाद बसों को आगे जाने से रोक दिया गया। किसानों की मूवमैंट रोकने के प्रयास से ऐसा किया गया...

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के दिल्ली कूच के चलते चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) की जीरकपुर और डेराबस्सी के लिए भी बसें बंद रही, जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक ही सी.टी.यू. की बसें चलीं, जिस कारण सवारियों को वहीं उतार दिया गया। 

इस कारण जीरकपुर, डेराबस्सी, अंबाला समेत इसके आसपास के एरिया के लोगों को आगे जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हरियाणा के कई रूट पर भी सी.टी.यू. की 25 से अधिक बसें चलती हैं, जोकि सभी बंद रही। इसमें दिल्ली, रोहतक, सिरसा और हिसार सी.टी.यू. के सबसे कमाई वाले रूट हैं, जिनके बंद होने के चलते विभाग को नुक्सान हुआ है। 

बता दें कि सुबह सी.टी.यू. की जीरकपुर और डेराबस्सी के लिए बसें शुरू हुई, लेकिन 8 बजे के बाद बसों को आगे जाने से रोक दिया गया। किसानों की मूवमैंट रोकने के प्रयास से ऐसा किया गया। 

सी.टी.यू. की 35-40 बसें यहां के लिए चलती है, जिसमें 34, 32, 216 और 212 नंबर रूट शामिल हैं, लेकिन सुबह दो चार बसें चलने के बाद एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से आगे के लिए उनकी मूवमैंट रोक दी गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!