तस्करी के मामले में BSF जवान गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार व गोला-बारूद

Edited By Mohit,Updated: 12 Jul, 2020 04:40 PM

bsf soldier arrested

पंजाब पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जम्मू में एक बी.एस.एफ............

पंजाबः पंजाब पुलिस ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले इस जवान के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। जवान के नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है। वह जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ की एक इकाई के साथ तैनात था।

उन्होंने बताया कि जवान के पास से एक पिस्तौल, 9 एमएम कैलिबर बंदूक के 80 कारतूस, 12 बोर राइफल के दो कारतूस, दो मैगजीन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। बीएसएफ पाकिस्तान के साथ लगती 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा की रक्षा में तैनात है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!