Edited By Urmila,Updated: 21 Apr, 2023 11:53 AM

बता दें कि गत दिन भी विजिलेंस खरड़ स्थित घर में 3 घंटे जांच की थी।
फिरोजपुर: पूर्व कांग्रेसी विधायिका सतकार कौर गहरी विजिलेंस के शिकंजे में है। विजिलेस दूसरे दिन भी एक्शन नजर आ रही है। आज विजिलेंस ने पूर्व विधायिका गहरी की फिरोजपुर स्थित कोठी में रेड की है। इस दौरान उनकी कोठी की पैमाइश की जा रही है। बता दें कि गत दिन भी विजिलेंस ने खरड़ स्थित घर में 3 घंटे जांच की थी।
जिक्रयोग्य है कि पूर्व विधायिका सतकार कौर गहरी पर आमदन से ज्यादा जायदाद को लेकर जांच की जा रही है। यह भी बता दें कि विधायिका गहरी भाजपा का हाथ थाम चुकी है। विजिलेंस उक्त विधायिका को पहले भी 2-3 बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

जिक्रयोग्य है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से अब तक कई मंत्रियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां, कांग्रेस नेता भरत इंद्र सिंह चहल, अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। बता देंकि आज विजिलेंस द्वारा बलबीर सिद्धू से भी पूछताछ जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here