Edited By Vatika,Updated: 16 Dec, 2025 12:33 PM

2 साल से रेखा के साथ रिलेशन में रह रहा था। जब उसके परिवार वालों ने उसकी सगाई की तो उसने रेखा को अपनी सगाई के बारे में बताया जिस पर रेखा भड़क उठी
लुधियाना(अनिल): थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी स्थित होटल इंडो-अमेरिकन में गत शुक्रवार हुई हत्या के मामले में बाद इंस्पैक्टर बलबीर सिंह और थानेदार जिंदर लाल सिद्धू की पुलिस टीम ने चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में उपचाराधीन हत्या आरोपी अमित निषाद को गिरफ्तार किया था। आरोपी अमित निषाद ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 2 साल से रेखा के साथ रिलेशन में रह रहा था। जब उसके परिवार वालों ने उसकी सगाई की तो उसने रेखा को अपनी सगाई के बारे में बताया जिस पर रेखा भड़क उठी और उसने अमित को धमकियां देनी शुरू कर दीं कि अगर तू मेरा नहीं हुआ तो मैं तुझे किसी और का भी नहीं होने दूंगी।
होटल में खिलाई घर से लाई खीर, फिर साथ लाए कटर ब्लेड काट दिया गुप्तांग
उसके बाद अमित ने रेखा से बातचीत करनी बंद कर दी। उसके बाद रेखा ने उसे फोन करके मिलने के लिए दाना मंडी के उक्त होटल में बुलाया गया जिसके बाद दोनों होटल के कमरा नंबर 203 में पहुंचे। रेखा होटल में अपने घर से डिब्बे में खीर बनाकर लाई थी। रेखा ने अमित को अपने हाथों से खीर खिलाई इसके बाद अमित को चक्कर आने शुरू हो गए। इसी दौरान दोनों में सगाई को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई और इस दौरान रेखा ने कटर ब्लेड से अमित का गुप्तांग काट दिया। इस दौरान गुस्से में अमित ने रेखा की गर्दन को अपने हाथ से दबा दिया और उसकी छाती पर बैठ गया और उसका गला तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। फिर वह लहूलुहान हालत में सी.एम.सी. अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचा।
लुटेरों का हमला बताकर अस्पताल में भर्ती हुआ अमित
सी.एम.सी. अस्पताल में जब अमित निषाद गंभीर हालत में पहुंचा तो उसने इलाज करवाने के लिए डॉक्टर को बताया कि रास्ते में 4 लुटेरों ने लूट की नीयत उस पर हमला कर दिया गया था। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा अमित का इलाज शुरू किया गया परंतु उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल में रैफर कर दिया।
रेखा के के शव का 3 डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
इंस्पैक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि आज सिविल अस्पताल में 3 डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा मृतक महिला रेखा के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। डॉक्टरों द्वारा विसरा जांच के लिए लैबोरेटरी में भेज दिया गया है। रेखा का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसके परिवार से 2 भाई आए थे जो उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए।
इंस्टाग्राम पर भोजपुरी गानों के साथ अपलोड हैं रेखा की सैंकड़ों वीडियो
मृतका रेखा द्वारा सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इंस्टाग्राम पर भोजपुरी गानों के साथ सैंकड़ों वीडियो बनाकर अपलोड कर रखी है। उसने अपनी डॉक्टर की दुकान पर भी कई वीडियो बनाई हुई हैं। उसने अपने दोनों बेटों के साथ भी कई वीडियो बनाकर अपलोड की हुई हैं।