Hotel Room में Boyfriend संग ठहरी शादीशुदा महिला, काट दिया प्राइवेट पार्ट...मामले में नया मोड़

Edited By Kamini,Updated: 15 Dec, 2025 01:19 PM

new twist in the woman s murder case

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया और आरोपी अमित निषाद के खिलाफ मामला दर्ज किया।

लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी के होटल इंडो-अमेरिकन में शुक्रवार को एक बॉयफ्रैंड द्वारा अपनी महिला मित्र का गला घोंटकर कत्ल कर दिया गया था और शव अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गया था।

होटल के मैनेजर विकास ठाकुर की शिकायत पर मौके पर पहुंची थाना सलेम टाबरी व एल्डिको एस्टेट चौकी की पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर होटल के एंट्री रजिस्टर से उसकी पहचान रेखा (30) वासी भारती कॉलोनी और हत्यारोपी की पहचान अमित निषाद वासी न्यू अमरजीत कॉलोनी जागीरपुर के रूप में की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया और आरोपी अमित निषाद के खिलाफ मामला दर्ज किया।

थाना सलेम टाबरी के सहायक प्रभारी इंस्पैक्टर बलबीर सिंह व एल्डिको एस्टेट चौकी के इंचार्ज थानेदार जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि मृता रेखा के परिवार की पहचान हो गई है। रेखा का भाई सरवन कुमार कोहड़ा के नजदीक धनानसू की एक फैक्टरी में काम करता है। रेखा मूल रूप में उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जो पिछले कई सालों से भारती कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अपने बच्चों के साथ रहती थी और मोहल्ले में ही नर्स का काम करती थी।

पुलिस की निगरानी में उपचाराधीन है हत्यारोपी

रेखा की हत्या का आरोपी अमित निषाद चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल में उपचाराधीन है जहां उसके गुप्तांग का डॉक्टरों द्वारा ऑप्रेशन किया गया है। उसकी निगरानी के लिए 2 पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात किए गए हैं। इंस्पेक्टर बलबीर सिंह और थानेदार मृतका महिला रेखा के भाई ने आज पुलिस के साथ संपर्क किया जिसके बाद पुलिस ने रेखा के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सोमवार को उसे सिविल अस्पताल में बुलाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!