Punjab : लुधियाना में होटल के कमरे में अर्धनग्न महिला का शव! मौके पर मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Dec, 2025 11:23 PM

punjab half naked woman s body found in a hotel room in ludhiana

थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी में आज होटल के कमरे में एक अर्धनग्न महिला का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

लुधियाना  (अनिल) : थाना सलेम टाबरी के अधीन आती दाना मंडी में आज होटल के कमरे में एक अर्धनग्न महिला का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। 

उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए सहायक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को आज शाम साढे 4 सूचना मिली कि दाना मंडी स्थित इंडो अमेरिकन होटल के कमरे के अंदर एक अर्धनग्न हालत में महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत दाना मंडी स्थित होटल में पहुंची। यहां होटल के कमरा नंबर 204 में महिला का मृतक शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने बताया कि आज करीब साढे 12 बजे महिला अपने एक साथी के साथ होटल में आई थी,  जिसके बाद वह दोनों कमरा नंबर 204 में चले गए जिसके बाद महिला के साथ आया व्यक्ति करीब आधे घंटे बाद होटल से चला गया और जब 4 बजे के बाद होटल का कर्मचारी कमरा खाली करवाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा तो अंदर से किसी की कोई आवाज नहीं आई जिसके बाद जब कर्मचारियों ने कमरा खोल कर देखा तो जमीन के ऊपर महिला का अर्धनगन शव पड़ा हुआ था और महिला की नाक से खून निकला हुआ था। 

जांच अधिकारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा होटल के कर्मचारियों से महिला और उक्त व्यक्ति का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है, ताकि मृतक महिला की पहचान की जा सके। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौत के सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान की जा रही है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!