डिप्रेशन में चलते नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में बेटे को इस हालत में देख मां के उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 01 May, 2022 02:47 PM

boy suicide in jalandhar

डिप्रेशन में चल रहे 27 वर्ष के नौजवान ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहित कुमार (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी संतोखपुरा के रुप में हुई है

जालंधर : डिप्रेशन में चल रहे 27 वर्ष के नौजवान ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहित कुमार (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी संतोखपुरा के रुप में हुई है। थाना नंबर 8 के ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह ने बताया कि मोहित कुछ समय से परेशान चल रहा था। मोहित के पिता अशोक कुमार शनिवार काम पर गए थे तो घर में उनकी पत्नी और बेटा मोहित ही मौजूद थे।

शाम 6 बजे के करीब जब मोहित की मां उसे देखने कमरे में गई तो उसका शव फंदे के साथ लटक रहा था। मां की चीख सुन कर आस -आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पास शाम लगभग 7.45 बजे इस खुदकुशी संबंधी सूचना पहुँची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई नोट बरामद नहीं हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!