पंजाब में भाजपा नेता से लूट, लूटेरों ने हथियार की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Sep, 2024 10:06 PM

bjp leader robbed in punjab robbers committed the crime at gunpoint

आज दिन दहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने भाजपा नेता सतीश बाबा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सतीश बाबा ने बताया कि वह अपने खेतों में काम करवा रहे थे। दोपहर के समय जब लेबर खाना खाने चले गए तो ट्रैक्टर के...

होशियारपुर : आज दिन दहाड़े मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने भाजपा नेता सतीश बाबा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सतीश बाबा ने बताया कि वह अपने खेतों में काम करवा रहे थे। दोपहर के समय जब लेबर खाना खाने चले गए तो ट्रैक्टर के पास खड़ा थे। साथ में कुछ और प्रवासी भारतीय मछलियों को पकड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटी मछलियों को क्यों पकड़ रहे हो अपना जाल बाहर निकाल लो इस पर उन्होंने अपना जाल बाहर निकाल लिया। वह अभी उनसे बात कर रहे थे कि पीछे से दो मोटरसाइकिल आए जिन पर चार व्यक्ति सवार थे। एक ने आकर उनके मुंह को बंद कर दिया तथा दूसरे ने पीछे से जफा डाल दिया।

और उसने गले में पड़ी चेन को छीन लिया। इसी बीच एक व्यक्ति का हाथ उनके हाथ में आ गया और वो उसे जोर से पकड़ लिए। उसने बहूत छुड़ाने की कोशिश की जिसके चलते वह उलझते हुए खेतों में चले गए।

इतने में एक ने छुड़ाने के लिए उनके सिर पर वार किया जिस पर पांच टांके लगे हैं। इतना ही नहीं कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने रिवाल्वर निकाल ली और कहा कि वह उसके साथी को छोड़ दे अन्यथा वह उसे गोली मार देगा। उन्होंने सोचा कि यह व्यक्ति नशा किए हुए हैं अगर उसने उसे नही छोड़ा तो वह गोली मार देगा। वह पकड़े हुए व्यक्ति को छोड़ दिए। जिस पर चारों बड़ी तेजी के साथ वहां से चले गए। चार-पांच मिनट बाद एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आया उसने पूछा कि क्या जो मोटरसाइकिल पर सवार यांहा से भागे हैं। उन्होंने उन्हें बताया कि उन्होंने ही उनके साथ वारदात की है तो उन्होंने बताया कि वह मोटरसाइकिल सवार बागपुर की तरफ तेजी से भागे हैं।

सतीश बाबा ने बताया कि उसने इस संबंध में थाना हरियाना के प्रभारी को फोन किया जो मौके पर पहुंच भी गए। लेकिन उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र थाना सदर के भीतर आता है इस पर उन्होंने सिविल अस्पताल में आकर अपना उपचार करना शुरू किया। उन्हें पता चला है कि पुलिस ने लुटेरों को ट्रेस कर लिया है तथा जल्द ही पुलिस उन्हें पकड़ लेगी। सतीश बाबा पर हमले का समाचार जैसे ही लोगों को पता चला तो भाजपा नेताओं सहित भारी संख्या में लोग उनका हाल-चाल जानने के लिए वहां पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित के ब्यानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!