CM के बयान पर BJP नेता  NPS ढिल्लों का पलटवार, कहा-'बेतुके बयान शोभा नहीं देते'

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 May, 2026 09:59 PM

bjp leader nps dhillon hits back at cm s statement

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता एन.पी.एस. ढिल्लों ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा निशाना साधा है। ढिल्लों ने कहा कि सबसे पहले तो घटना के 24 घंटे बीत जाने के...

पंजाब डैस्क : पंजाब में जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता एन.पी.एस. ढिल्लों ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा निशाना साधा है। ढिल्लों ने कहा कि सबसे पहले तो घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी गई और आज जब पत्रकारों ने इस मामले पर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि चुनाव नजदीक आते ही ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्ट होते रहते हैं और इन धमाकों के पीछे भाजपा का हाथ बताया।

ढिल्लों ने इस आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री के पास कोई ठोस सबूत है तो उन्हें सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण के इस तरह के आरोप लगाना गैर-जिम्मेदाराना है। अगर आपके पास इन ब्लास्ट के पीछे भाजपा का हाथ होने के ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें पेश करें। इस तरह के बेतुके बयान देकर लोगों को भ्रमित न करें। 

ढिल्लों ने आगे कहा कि एक तरफ डीजीपी इन घटनाओं के पीछे आईएसआई का हाथ बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर बैठकर इस तरह के विरोधाभासी और बेतुके बयान देना उचित नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!