इस बार बिक्रम मजीठिया जेल में मनाएंगे दिवाली! Court ने सुनाया ये सख्त फैसला

Edited By Kamini,Updated: 18 Oct, 2025 05:42 PM

bikram majithia will celebrate diwali in jail

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

मोहाली (जस्सी): शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में नाभा जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया को अदालत से बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार मजीठिया दिवाली जेल में ही बिताएंगे क्योंकि मोहाली अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 1 नवंबर तक बढ़ा दी है।

बिक्रम मजीठिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। इस दौरान अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। बता दें कि बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस ने 25 जून को अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। तब से वह नाभा जेल में बंद हैं। मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!