मजीठिया द्वारा बैरक बदलने की मांग पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kalash,Updated: 14 Jul, 2025 06:17 PM

bikram majithia highcourt hearing

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जेल में बैरक बदलने के मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला सैशन जज की अदालत में हुई।

मोहाली (जस्सी): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जेल में बैरक बदलने के मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला सैशन जज की अदालत में हुई। अदालत में सरकारी पक्ष द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा जेल में बैरक बदलने के संबंध में दायर याचिता पर जवाब दाखिल न करने के कारण अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई तय की है। 

गौरतलब है कि मजीठिया इस समय नाभा जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें ऑरेंज श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि उन्हें सजायाफ्ता और अंडर ट्रायल कैदियों से अलग बैरक में रखा जाए ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!