पंजाब में  Firing, आढ़ती पर बाइक सवार हमलावरों ने बरसाई गोलियां

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2024 05:07 PM

bike riding attackers shower bullets on commission agent

फिरोजपुर में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद अब हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके में गोलियां चलाई हैं ,जिसमें एक आढ़ती को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए फिरोजपुर शहर में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद अब हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके में गोलियां चलाई हैं ,जिसमें एक आढ़ती को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए फिरोजपुर शहर में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद आढ़ती गुरमीत सिंह के रिश्तेदार और आसपास के लोगों ने बताया कि गुरमीत सिंह आढ़ती बारे के गांव का रहने वाला है और आज जब वह फिरोजपुर से कुछ सामान लेकर अपने घर पहुंचा तो बाहर गेट पर ही उसका पीछा करते हुए मोटरसाइकिल पर 2 हथियारों से लेस व्यक्ति आए जिन्होंने गुरमीत सिंह पर गोलियां चला दी। गोली लगने से और वहां से फरार हो गए गोली लगने से गुरमीत सिंह वहीं पर गिर गया और तुरंत उसे उपचार के लिए फिरोजपुर शहर की एक निजी अस्पताल में लाया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

दूसरी ओर सूचना मिलते ही फिरोजपुर पुलिस के जांच अधिकारी तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गई है। संपर्क करने पर जांच अधिकारी ने बताया बताया कि अभी-अभी वह घटनास्थल पर पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है तथा पता लगाया जा रहा है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने आढती गुरमीत सिंह को गोली क्यों मारी है ?

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!