Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2024 11:46 AM

कई दिनों बाद स्वर्ण शताब्दी अमृतसर तक रवाना हुई, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। शताब्दी के साथ-साथ रद्द चल रही विभिन्न ट्रेनों का परिचालन शनिवार कर दिया गया है।
जालंधर : कई दिनों बाद स्वर्ण शताब्दी अमृतसर तक रवाना हुई, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। शताब्दी के साथ-साथ रद्द चल रही विभिन्न ट्रेनों का परिचालन शनिवार कर दिया गया है, जबकि शान-ए-पंजाब का परिचालन रविवार से शुरू होगा। पंजाब की महत्वपूर्ण ट्रेनों में अग्रणी स्थान रखने वाली 12497-12498 शान-ए-पंजाब का परिचालन लुधियाना तक किया जा रहा था, जिसके चलते फगवाड़ा, जालंधर व अमृतसर सहित विभिन्न शहरों में जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी पेश आ रही थी।
रविवार से शान-ए-पंजाब का परिचालन शुरू होने से रूटीन यात्रियों ने राहत की सांस ली है, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए शान-ए-पंजाब बेहद आरामदायक समय पर चलने वाली ट्रेन है, जिसके चलते लोग इस ट्रेन को महत्व देते हैं।
लेट रहने वाली ट्रेनों के क्रम में दोपहर 3.06 पर पहुंचने वाली अमृतसर जनसेवा एक्सप्रैस सवा 7 घंटे की देरी के साथ रात साढ़े 10 के करीब स्टेशन पर पहुंची। जालंधर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 14681 शुक्रवार रात 11.40 से लगभग साढ़े 3 घंटे की देरी के साथ शनिवार सुबह तड़कसार से पहले 3.12 पर सिटी स्टेशन आई। इसी तरह से रात को लेट आने वाली ट्रेनों में दरभंगा-अमृतसर 15211 शुक्रवार रात 12.15 से लगभग 1 घंटा लेट रहते हुए डेढ़ बजे के करीब पहुंची।

सबसे अधिक 16 घंटे तक लेट रहने वाली 12483 कोचुवेलि-अमृतसर विक्की सुपरफास्ट शुक्रवार सुबह 11.50 से 16 घंटे की देरी के साथ शनिवार सुबह 3.47 पर पहुंची। अंडमान एक्सप्रैस 14661 ढाई घंटे देरी के साथ 16031 सुबह 7 बजे के करीब आई।
कानपुर से जम्मतवी के बीच संचालित 12469 तीन घंटे लेट रहते हुए सुबह पौने 8 बजे स्टेशन पर रिपोर्ट हुई। अमरनाथ एक्सप्रैस 15097 तय समय से पौने 2 घंटे लेट रहते हुए सुबह 10.10 पर स्टेशन पहुंची। कठियार-अमृतसर 15707 करीब 5 घंटे लेट रहते हुए दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेशन पर स्पॉट हुई। वहीं, जेहलम एक्सप्रैस 11077, 12379 जलियांवाला बाग एक्सप्रैस 1-1 घंटा देरी से पहुंची।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here