Edited By Urmila,Updated: 09 Feb, 2024 02:40 PM
फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कामाले वाला सतलुज दरिया के एरिया में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में बड़ी रेड की
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कामाले वाला सतलुज दरिया के एरिया में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में बड़ी रेड करते हुए भारी मात्रा में लाहन बरामद की है जबकि अवैध शराब निकालने वाले लोग पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गए जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. गुरनाम सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली के कुछ अज्ञात लोग सतलुज दरिया के किनारे लाहन डालकर अवैध शराब निकाल रहे हैं तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर रेड किया गया जहां पर पुलिस ने 7000 लीटर लाहन बरामद की। उन्होंने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर में पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here