बड़ी खबर: किसान आंदोलन दौरान खनौरी बार्डर पर एक और किसान की मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 23 Feb, 2024 12:17 PM

big news another farmer died on khanauri border during farmers movement

खनौरी बॉर्डर से एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, किसान संघर्ष में लड़ने वाले एक और किसान की मौत की खबर आई है।

पटियाला/बठिंडा: खनौरी बॉर्डर से एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, किसान संघर्ष में लड़ने वाले एक और किसान की मौत की खबर आई है। मृतक किसान की पहचान बठिंडा के  दर्शन सिंह (62) निवासी गांव गुनियाना के रूप में हुई है। दर्शन सिंह खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में डटे हुए थे, इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। यहां यह भी बता दें कि किसान आंदोलन 2.0 के दौरान अब तक 5 किसानों की मौत हो चुकी है। इससे पहले गोली चलने के कारण बठिंडा के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी Update, किसानों ने लिया अब यह फैसला

यहां यह भी बता दें कि दिल्ली के कंधों पर एम.एस.पी. सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले 10 दिनों से दिल्ली कूच के लिए डटे हुए हैं।  बुधवार को जैसे ही किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर बढ़ने लगे तो हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ दिए, जिसमें बठिंडा के बल्लो गांव के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का कार्यक्रम दो दिन के लिए रद्द कर दिया है। उधर, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी किसानों को पांचवें दौर की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest : किसानों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करने को लेकर हरियाणा पुलिस का नया बयान

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर शंभू और खनौरी बार्डर पर हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें की हैं। इस बीच कई किसानों के घायल होने की भी खबर है। पंजाब की तरफ खनौरी बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान इकट्ठे हुए हैं। वे दिल्ली की ओर कूच करने पर अड़े हुए हैं। उधर, हरियाणा की तरफ बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वहीं, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!