Edited By Kamini,Updated: 13 Sep, 2022 08:20 PM

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा दावा किया है।
चंडीगढ़: भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के एक मैंबर पार्लियामैंटरी का फोन आया है। उसने सिरसा को बताया कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब सी.एम. मान में झगड़ा चल रहा है। इन दोनों में तू तू-मैं-मैं हो रही है। एक्साइज पॉलिसी को लेकर सिसोदिया के हक में न बोलने से नाराज केजरीवाल सी.एम. मान से नाराज चले आ रहे हैं। सी.ए. मान द्वारा दिल्ली शराब घोटाले में उनके हक में न बोलने के कारण वह नाराज हैं।
यहा नहीं 'आप' मैंबर ने सिरसा को कहा कि केजरीवाल जल्द ही भगवंम मान को सी.ए. ओहदे हटाने वाले हैं। वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा एम.एल. को 25-25 रुपए देने की ऑफर करने में सी.एम. मान को फंसाया जाएगा। कहा जाएगा कि सी.एम. एम.एल. को पैसे देकर खरीब रहे हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सन्नी आहलुवालिया का कहना है कि बीजेपी ऐसे झूठे दावे कर रही है। वह सिर्फ पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे कुछ भी नहीं है। जहां जाते है सी.एम. मान और केजरीवाल एक साथ ही जाते हैं। उनके बीच में कोई झगड़ा नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here