पंजाब आ रही मालगाड़ी के साथ बड़ा हादसा, हर तरफ आग ही आग...

Edited By Vatika,Updated: 26 Oct, 2024 10:11 AM

big accident with goods train coming to punjab

मालगाड़ी के लोको पायलटों को इस घटना की जानकारी नहीं थी।

हिसार/बठिंडा: हिसार से बठिंडा आ रही मालगाड़ी के टैंकरों से तेल लीक होने की बड़ी घटना सामने आई है।  इस घटना के बाद पूरी तरह से आग लग गई। तेल लीक के बाद आग पूरे ट्रैक पर दूर तक फैल गई।

PunjabKesari

 जानकारी के अनुसार उक्त मालगाड़ी कच्चा तेल लेकर हिसार से बठिंडा आ रही थी। अचानक तेल वाले टैंकरों में लीकेज हो गई, जिससे पूरे ट्रैक पर आग फैल गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के लोको पायलटों को इस घटना की जानकारी नहीं थी। जैसे ही मालगाड़ी स्टेशन से निकली तो  जहां-जहां तेल लीक हुआ, वहां आग लग गई। इस बीच बचाव यह रहा कि कोई बड़ा विस्फोट नहीं हुआ। यदि टैंकरों में आग लग जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!