Edited By Urmila,Updated: 10 Jan, 2023 02:48 PM

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी श्री दरबार साहिब में आज नतमस्तक हुए
अमृतसर (गुरिंदर सागर): कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी श्री दरबार साहिब में आज नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ राजा वड़िंग, प्रतपा सिंह बाजवा और अन्य कांग्रेसी चेहरे मौजूद हैं। गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होने के बाद राहुल गांधी ने गुरु का लंगर खाया। इसके बाद वह अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार आज रात वह फतेहगढ़ साहिब में रुकेंगे। कल फतेहगढ़ साहिब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी और 20 जनवरी तक पंजाब में रहेगी।

खबर सामने आई थी कि पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले श्री दरबार साहिब नतमस्तक होंगे। बता दें कि इससे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी अमृतसर हवाई अड्डा राजासांसी पहुंचे थे जहां कांग्रेसी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग भी मौजूद थे। उसके बाद अमृतसर एयरपोर्ट से श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए रवाना हुए।
बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और अब पंजाब पहुंची है। पंजाब के बाद यात्रा हिमाचल प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर जाएगी। श्रीनगर में इस यात्रा का समापन होगा।


