DPS इंदिरापुरम में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Oct, 2026 05:56 PM

gandhi jayanti and shastri jayanti program at dps indirapuram

इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के साथ-साथ स्वच्छता को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था।

गाजियाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस.) इंदिरापुरम में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सत्य, ईमानदारी, अनुशासन और स्वच्छता जैसे मूल्यों को समझा।

PunjabKesari, Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti Program at DPS Indirapuram

इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के साथ-साथ स्वच्छता को भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और अनुशासन से बच्चों को जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि इन महान नेताओं के विचारों को केवल जानना ही नहीं, बल्कि अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाना भी जरूरी है।

PunjabKesari, Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti Program at DPS Indirapuram

कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा। बच्चों को बताया गया कि स्कूल, घर और आसपास के वातावरण को साफ रखना केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

PunjabKesari, Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti Program at DPS Indirapuram

स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को हाथों की सफाई, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने जैसी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन बच्चों को राष्ट्रीय महापुरुषों के विचारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें छोटी उम्र से ही जिम्मेदारी, अनुशासन और स्वच्छता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीख और सहभागिता से भरा रहा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!