Bharat Jodo Yatra: एक बार फिर राजा वड़िंग को मारे धक्के, हाथापाई तक हुई

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2023 09:30 AM

bharat jodo yatra

उन्हें घेरे में अंदर आने की अनुमति मिली।

पंजाब डेस्कः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान एक बार फिर पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सुरक्षाकर्मियों ने धक्के मारे। दरअसल, भारत जोड़ों यात्रा चौथे दिन रविवार को जालंधर पहुंची तो राजा वड़िंग की सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई हो गई। हुआ यूं कि वड़िंग राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़कर फिर वापिस आने की कोशिश कर रहे थे, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दूर तक धकेल दिया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। फिर जब वड़िंग ने अपना पहचान पत्र दिखाया तो उन्हें घेरे में अंदर आने की अनुमति मिली। 

बता दें कि इससे पहले धक्के मारने की घटना के लिए राजा वडिंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया था। यहां बताना उचित होगा कि गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के पायल से लुधियाना पहुंचने के दौरान रास्ते में एक कांग्रेस नेता को राहुल गांधी से मिलाने की कोशिश कर रहे राजा वडिंग को सुरक्षा कर्मी द्वारा धक्के मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!