Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Dec, 2021 05:35 PM

लम्बी के गांव खुड्डियों में आम आदमी पार्टी की रैली दौरान संगरूर से सांसद भगवंत मान ने पंजाब सरकार को लपेटे में लिया। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार साढ़े चार साल पहले महलों में ही बैठी रही है जबकि कोई काम नहीं किया। आखिर में मुख्यमंत्री ही बदल...
लंबी: लम्बी के गांव खुड्डियों में आम आदमी पार्टी की रैली दौरान संगरूर से सांसद भगवंत मान ने पंजाब सरकार को लपेटे में लिया। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार साढ़े चार साल पहले महलों में ही बैठी रही है जबकि कोई काम नहीं किया। आखिर में मुख्यमंत्री ही बदल दिया। खेती कानूनों के लिए उन्होंने सीधे तौर पर अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया। चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबीर सिंह बादल पर निशाने साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबीर सिंह बादल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चन्नी और सुखबीर का स्वभाव मिलता है, जैसे वायदे सुखबीर सिंह बादल करते हैं, वही जैसे वायदे ही चन्नी साहिब कर रहे हैं। चन्नी पर तंज कसते हुए भगवंत मान ने कहा कि चन्नी को चाहे जो मर्जी कह दो, वह वही बोल देते हैं।
पंजाब सरकार को सवाल करते हुए भगवंत मान ने कहा कि चन्नी ने अपने 80 दिनों के हिसाब का रिपोर्ट कार्ड पेश कर दिया परन्तु पौने 5 सालों का हिसाब कौन देगा? भगवंत मान ने कहा केजरीवाल ने देश में राजनीति का समय बदला। रिवायती पार्टियां तब एजैंडे बदलतीं हैं जब डर हो कि कोई नया न आ जाए। भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री का काम होता है पॉलिसी बनाना, काम करने परन्तु यह कोई काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार काम कर, ऐलान न करे। आज गुरदासपुर में मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा की गई रैली पर बोलते भगवंत मान ने कहा कि पता लगा है कि गुरदासपुर में रैली है तो वहां कोई भी नहीं गया और अकेले ही भाग लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 25 साल का नारा दिया था कि 25 साल तक राज करेंगे परन्तु इनको यह नहीं पता था कि आम लोग भी घरों में से उठ कर आएंगे। उन्होंने कहा कि अब समय तकड़ियां और पंजों में से बाहर निकलने का है और जब जनता एक बार तकड़ी और पंजे में से बाहर निकल गई तो फिर दिल्ली जैसे पंजाब की जनता को सोचने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here