बड़ी खबर : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने स्कूल फीस को लेकर किया बड़ा ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 30 Mar, 2022 04:58 PM

bhagwant mann announcements regarding private schools

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक और बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान प्राइवेट स्कूलों को लेकर किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि निजी स्कूल

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक और बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान प्राइवेट स्कूलों को लेकर किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य भर के प्राईवेट स्कूलों पर फीस बढ़ाने की पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा इतनी महंगी हो चुकी है कि आम लोगों की पहुंच से कहीं दूर हो गई है। मजबूरी में माता-पिता बच्चे को स्कूल से हटा लेते हैं या फिर काम पर लगा देते हैं। आज एक वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। एक तो प्राईवेट स्कूल इस समेस्टर में एक भी रुपया फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। वहीं फीस बढ़ाने की पॉलिसी आने वाले दिनों में विस्तार सहित स्कूलों के साथ सांझी की जाएगी। मान ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल और बच्चों के मां-बाप के साथ मिल कर यह पॉलिसी बनाई जाएगी।

इसके इलावा कोई भी स्कूल ड्रैस और किताबों की खरीद के लिए किसी खास दुकान का पता नहीं बता सकेगा। उस इलाके की सभी दुकानों में यह समान मिलेगा। यह माता-पिता की मर्जी है कि वह किस दुकान से ड्रैस या किताबें खरीदना चाहते हैं। यह स्कूल को निश्चित करना होगा कि उक्त स्कूल की वर्दी और किताबें सभी दुकानों पर उपलब्ध हों।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!