3 बच्चों की मां से मिलने गए प्रेमी को परिवार वालों ने जमकर पीटा, मचा बवाल

Edited By Vatika,Updated: 27 Aug, 2024 04:24 PM

beaten by family

जब वह उसे मिलने के उसके घर पहुंचा तो उसके परिवार के सदस्यों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

गुरदासपुर (विनोद): एक गांव में तीन बच्चों की मां को मिलने के लिए उसके घर में गए नौजवान की महिला के परिवारिक सदस्यों ने बुरी तरह से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए सदर पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है।

सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती सनी नामक व्यक्ति ने बताया कि वह रात एक महिला को मिलने के लिए उसके घर गया था, कि तभी उसकी आने की ताक में बैठे महिला के परिवार सदस्यों द्वारा उसको पकड़ कर उसे पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जख्मी हालत में गुरदासपुर सदर की पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया। उसने बताया कि वह उक्त औरत के साथ उसके काफी लंबे समय से अवैध संबंध है और उक्त औरतों द्वारा उसको मिलने के लिए खुद रात को घर पर बुलाया गया था। जब वह उसे मिलने के उसके घर पहुंचा तो उसके परिवार के सदस्यों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

क्या कहना है पुलिस स्टेशन प्रभारी का
जब इस मामले संबंधी गुरदासपुर सदर के प्रभारी अमनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया है, कि औरत के परिवार सदस्यों द्वारा उनको बताया गया था कि वह लडक़ा घर में चोरी करने आया था। जब वह उसको पकडऩे लगे तो वह भाग गया और भागते समय गिरकर जख्मी हो गया। उन्होंने बताया है कि उक्त लडक़े को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!