भाई लौंगोवाल ने की श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की निंदा

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2019 04:46 PM

beadabi of shri guru granth sahib

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल ने एक महिला द्वारा धोबियाना बस्ती बठिंडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का

अमृतसर(दीपक): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल ने एक महिला द्वारा धोबियाना बस्ती बठिंडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पवित्र स्वरूप सिर पर उठा बेअदबी करने की सख्त शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ घट रही ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। ऐसी घटनाएं न घटें, इसके लिए गुरुद्वारा साहिबान की प्रबंधक कमेटियों को निगरानी के योग्य प्रबंध करने चाहिए। इस घटना के आरोपियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए, जिससे आगे से कोई शरारती तत्व ऐसी घटना को अंजाम न दे सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!