Edited By Kamini,Updated: 29 Mar, 2022 04:23 PM

जिले की एक महिला ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। महिला की पहचान प्रीति पत्नी विजय निवासी जैमल नगर के रूप में हुई ......
जालंधर: जिले की एक महिला ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। महिला की पहचान प्रीति पत्नी विजय निवासी जैमल नगर के रूप में हुई है जिसके पति ने कुछ दिनों पहले परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। प्रीति का आरोप है कि उसके पति ने हेड कांस्टेबल और उसके बेटे से परेशान होकर आत्महत्या की है। उसके पति विजय ने अपने सिर पर गोली मार कर आत्महत्या की थी। उसने सुसाइट नोट में हेड कांस्टेबल वरिंदरजीत सिंह और उसके बेटे अमृतपाल सिंह पर परेशान करने का आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हेड कांस्टेबल वरिंदरजीत सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मृतक विजय कुमार की पत्नी प्रीति और भाई संजीव कुमार ने यह सारे आरोप प्रेस कॉन्फ्रैंस दौरान लगाए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार की बेटी की शादी आरोपी अमृतपाल से हुई थी। दोनों की यह लव मैरिज थी। जैसे-जैसे समय बीता दोनों में मनमुटाव शुरू होने लगा। इसके बाद पुलिसक्रमी वरिंदरजीत और अमृतपाल बार बार विजय को परेशान करने लगे। इसी कारण विजय ने परेशान होकर अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को जानबूझ कर लटका रही है। पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की लेकिन वरिंदरजीत की क्यों नहीं कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here