बहन ने जूस पिलाकर राजोआणा की तुड़वाई भूख हड़ताल(Video)

Edited By Vaneet,Updated: 20 Jul, 2018 08:32 PM

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के दोष में फांसी की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआणा ने आज भूख हड़ताल खत्म...

पटियाला: पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के दोष में फांसी की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआणा ने आज भूख हड़ताल खत्म कर दी है। राजोआणा की बहन कमलदीप कौर ने जूस पिला कर भूख हड़ताल खत्म की। बता दें कि आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल ने जेल में बलवंत सिंह राजोआणा के साथ मुलाकात की थी। भाई लोंगोवाल की तरफ से राजोआणा को जल्द उनकी सजा सम्बन्धित फैसला लिए जाने का भरोसा दिया गया। जिसके बाद राजोआणा ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर ली। 

यहां यह वर्णनीय है कि 3 दिन पहले जब बलवंत सिंह राजोआणा ने भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की तो उसी दिन अकाली दल के मैंबर पार्लियामैंट प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने केंद्रीय गृह मंत्री को 18 जुलाई को मिलने की घोषणा कर दी और अपनी घोषणा के मुताबिक आज अकाली दल और शिरोमणि कमेटी का एक वफद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को मिल कर भी आया है।

हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री की तरफ से अपील का जल्द निपटारा कर दिया जाएगा परंतु बलवंत सिंह राजोआणा अड़ा है कि जब तक अपील का निपटारा नहीं किया जाता, तब तक वह भूख हड़ताल पर रहेगा। यहां यह वर्णनीय है कि बलवंत सिंह राजोआणा के जब 28 मार्च 2012 को डैथ वारंट जारी हुए थे तो उस समय शिरोमणि कमेटी की तरफ से देश के राष्ट्रपति से अपील की गई थी कि राजोआणा की फांसी की सजा को उम्रकैद में तबदील किया जाए। इसके बाद राष्ट्रपति की तरफ से यह अपील केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई थी और राजोआणा की तरफ से कई बार इसके निपटारे को लेकर पत्र लिखे गए, परंतु कोई जवाब नहीं आया। राजोआणा का कहना था कि इस अपील पर जल्दी फैसला किया जाए।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!