शर्मनाक! पहले SnapChat पर दोस्ती... फिर लड़की से की हैवानियत की हदें पार और बनाई Video

Edited By Kamini,Updated: 15 Jun, 2026 03:48 PM

rape of a minor girl

जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए एक नाबालिग लड़के को 16 साल की लड़की से रेप करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

होशियारपुर: जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए एक नाबालिग लड़के को 16 साल की लड़की से रेप करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत के बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग छात्रा का सीनियर है, जो एक प्राइवेट एकेडमी में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिछले साल 23 अक्टूबर को छात्रा को स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। शिकायत में आरोप है कि आरोपी अक्सर एकेडमी के पास लड़की से मिलता था और उससे पैसे मांगता था।

पुलिस ने बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को लड़का लड़की को अपनी मोटरसाइकिल पर एक घर में ले गया और उससे कहा कि यह घर उसकी दादी का है। लेकिन वहां उसने हैवानियत की हदें पार करते हुए लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह लड़की को जान से मार देगा। घटना का पता तब चला जब लड़की ने हाल ही में अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!