सिद्धू मूसेवाला फायरिंग केस में 2 आरोपियों की जमानत खारिज

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2020 09:23 AM

bail of 2 accused in sidhu musewala firing case dismissed

गायक सिद्धू मूसेवाला फायरिंग केस में नामजद 2 आरोपियों सुखबीर सिंह लहल व इन्द्रवीर सिंह ग्रेवाल की जमानत अर्जी

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): गायक सिद्धू मूसेवाला फायरिंग केस में नामजद 2 आरोपियों सुखबीर सिंह लहल व इन्द्रवीर सिंह ग्रेवाल की जमानत अर्जी एडीशनल सैशन जज अरुण गुप्ता की अदालत ने खारिज कर दी है। 

उक्त दोनों आरोपियों ने 17 जून को एडीशनल सैशन जज बरजिन्द्रपाल की अदालत में एंटीसिपेटरी जमानत लगाई थी व 23 जून को पेशी की तारीख निश्चित की गई थी। जांच अधिकारी के पेश न होने से एडीशनल सैशन जज अरुण गुप्ता की अदालत ने 25 जून की सुनवाई तय कर दी और एडवोकेट आर.एस. रंधावा, हरिन्द्र राणू व सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए उक्त दोनों आरोपियों की जमानत की अर्जी खारिज कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!