शहर में बिगड़े हालात, बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे सेना के जवान

Edited By Urmila,Updated: 02 Sep, 2025 05:55 PM

army deployed in fazilka amid deteriorating situation

फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बाढ़ आ गई है। सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

फाजिल्का (नागपाल) : फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बाढ़ आ गई है। सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार मुस्तैदी से काम कर रहा है, लेकिन जलस्तर में और वृद्धि और बिगड़ते हालात को देखते हुए अब फाजिल्का में भारतीय सेना को तैनात कर दिया गया है।

अब 67 इन्फैंट्री ब्रिगेड के अधिकारी सुशील चांदवानी के निर्देशानुसार फाजिल्का में भारतीय सेना के जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान न केवल बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं, बल्कि घर बैठे लोगों को राशन भी पहुंचा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को हर जरूरी चीज मुहैया कराई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!