रंजिश के चलते हथियारबंद युवकों ने कर दिया कांड, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2025 06:05 PM

armed youths committed a crime

थाना बधनीकलां के अंतर्गत पड़ते गांव मीनियां में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद युवकों द्वारा कुलवंत सिंह को घेरकर बुरी तरह से मारपीट करने के अलावा उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।

मोगा (आजाद): थाना बधनीकलां के अंतर्गत पड़ते गांव मीनियां में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद युवकों द्वारा कुलवंत सिंह को घेरकर बुरी तरह से मारपीट करने के अलावा उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।

इस संबंध में कथित आरोपियों गुरमेल सिंह रिक्की, विक्की सिंह, गुरसेवक सिंह निवासी गांव मीनियां के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे लोपों पुलिस चौकी के प्रभारी जसवंत सिंह सरां ने बताया कि कुलवंत सिंह ने कहा कि वह गत दिवस देर सायं अपनी स्कार्पियो गाड़ी पर दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रहा था, तो रास्ते में कथित आरोपियों ने उसकी गाड़ी के पिछले शीशे में पत्थर उठाकर फैंका, जिस कारण शीशा टूट गया।

जब उसकी गाड़ी रोककर उनसे पूछा, तो उन्होंने उसे पकड़कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया, तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। उसने कहा कि कुछ समय पहले गुरमेल सिंह रिक्की के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था, जिस पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था।

इसी रंजिश के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसवंत सिंह सरां ने बताया कि कथित आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है, जिनके जल्दी काबू आ जाने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!