हथियारबंद व्यक्तियों ने घर में घुस कर की फायरिंग, 20 पर मामला दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Dec, 2020 12:11 PM

armed men entered house and firing

थाना बाघापुराना के अंतर्गत पड़ते गांव संगतपुरा में रंजिश के चलते हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा जोगिंद्र सिंह के घर में घुस कर......

मोगा(आजाद): थाना बाघापुराना के अंतर्गत पड़ते गांव संगतपुरा में रंजिश के चलते हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा जोगिंद्र सिंह के घर में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग करने के अलावा उसके घर तथा गाड़ियों की तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। 

घटना की जानकारी मिलने पर थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के इलावा आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। इस संबंध में बंटी निवासी संगतपुरा तथा 15-20 अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में जोगिंद्र सिंह उर्फ गोरा ने कहा कि कथित आरोपी के साथ उसका मामूली विवाद हुआ था और इसी रंजिश के चलते वह अपने 15-20 अज्ञात हथियारबंद साथियों को साथ लेकर घर में घुस गया और आते ही अपने हथियारों से गोलियां चलानी शुरू कर दी। सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!