अहम खबर: पूर्व मंत्री अनिल जोशी सहित ये भाजपा नेता अकाली दल में हुए शामिल

Edited By Vatika,Updated: 20 Aug, 2021 04:08 PM

anil joshi join akali dal

पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल जोशी आज अपने साथियों सहित शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए।

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल जोशी आज अपने साथियों सहित शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए।

PunjabKesari

अनिल जोशी पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल और सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया की मौजूदगी में अकाली दल में शामिल हुए। वहीं जोशी के साथ आर.डी. शर्मा, कमल चेटली, मिंटू शर्मा ने भी भाजपा छोड़ अकाली दल का दामन पकड़ लिया है ।

PunjabKesari

बता दें कि पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी को जुलाई महीने में भाजपा ने पार्टी में से 6 सालों के लिए बाहर निकाल दिया था। भाजपा का कहना था कि अनिल जोशी लगातार किसानों के मसले पर बोल रहे थे और कह रहे थे कि पंजाब भाजपा के प्रधान और अन्य नेता किसानों की आवाज़ को पार्टी हाईकमान तक सही ढंग से नहीं पहुंचा रहे, जिसके बाद पार्टी की तरफ से उक्त फ़ैसला लिया गया था। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!