अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 37 करोड़ की हैरोइन बरामद

Edited By Mohit,Updated: 21 Oct, 2019 09:38 PM

amritsar police gets huge success 37 crore heroin recovered

जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने आज दो कुख्यात हैरोइन तस्करो को गिरफ्तार किया।

अमृतसर (संजीव): जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने आज दो कुख्यात हैरोइन तस्करो को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 7 किलो 590 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। तस्करों की पहचान गुरदेव सिंह व मेजर सिंह निवासी कक्कड़ के रूप में हुई है। बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 37 करोड़ रुपए आंकी जाती है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर माननीय अदालत की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

दोनों तस्करों को कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। बरामद की गई हैरोइन भारत-पाक सीमा से सटी बी.ओ.पी. कक्कड़ के करीब से एक बैटरी से बरामद की। दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के बाद देहाती पुलिस व बी.एस.एफ. की 22 बटालियन ने बाद दोपहर भारत पाक सीमा पर लगी कंटीली तारो के समीप एक सर्च आप्रेशन चलाया, जहां से दोनो तस्करो द्वारा बताए गए ठिकाने से एक बैटरी बरामद हुई, जिसमें साढ़े सात किलो के करीब हैरोइन थी।

तस्करों से बरामद हुए मोबाइल फोन खोलेंगे कई राज
दोनों तस्करों से कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है। जिन्हें देहाती पुलिस का साइबर सैल स्कैन कर रहा है। बहुत जल्द इन तस्करों से जुड़े पाकिस्तानी स्मगलरों के साथ-साथ पंजाब में बैठे कई नाम सामने आने की संभावना है। फिलहाल देहाती पुलिस द्वारा बरामद की गई हैरोइन व गिरफ्तार तस्करों की पुष्टि की गई है जबकि जांच के बाद पुलिस मीडिया के आगे इस बात का पूरा खुलासा कल तक करेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!