बच्चा चोरी करने का अनोखा तरीका, मां के सामने 8 दिन का बच्चा चुरा ले गई महिला

Edited By Vaneet,Updated: 01 Oct, 2019 02:19 PM

amritsar 8 day old baby stolen in front of mother

पुलिस ने सी.सी.टी.वी. खंगाले तो बाइक के नंबर को आरोपी ने खराब कर रखा था....

अमृतसर: पंजाब के सिविल अस्पतालों में नवजन्मे बच्चों के चोरी होने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही मामला अमृतसर के सिविल अस्पताल में सामने आया जहां एक महिला ने दो महिलाओं को बच्चे का बीमा कराकर रुपए दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए बाकायदा बच्चे की फोटो कराई। बताया जाता है कि महिला एक दिन पहले अस्पताल में रेकी करके गई थी और अलग दिन महिला का 8 दिन का बच्चा लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव जठौर की रहने वाली पीड़ित महिला दलजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी नवंबर (2019) में हुई थी। पिछले सोमवार को बड़े ऑपरेशन से बेटे हुआ था। 8 दिनों से अस्पताल में ही हूं। रविवार दोपहर 35 साल के करीब एक महिला एक व्यक्ति के साथ उनके पास आई व सरकारी स्कीम के बारे में बताने लगी। उसने कहा कि सरकारी अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों का बीमा होता है और उसके लिए फार्म भरना होगा। इससे परिवार को तुरंत 5 हजार रुपए मिलेंगे और बच्चे की स्कूल फीस भी भरी जाएगी। ऐसा दलजीत के साथ-साथ सामने बिस्तर पर लेटी फताहपुर निवासी सपना को भी बताया गया। सपना के घर बेटी ने जन्म लिया था। 

वार्ड में मौजूद दो महिलाओं को फार्म भरने के लिए कहा
सपना ने बताया कि हाल में सिर्फ वहीं दो महिलाएं मौजूद थी। दोनों को फार्म भरने के लिए कह दिया। यह बताकर महिला रविवार को चली गई। सोमवार सुबह 10 बजे फिर लौटी। इस बार वह अकेली ही थी। दलजीत के पति को फॉर्म भरवा कर बाहर भेज दिया व पूरे परिवार को बातों में उलझा दिया। इसके बाद 11.50 बजे दलजीत की सास ने बेटे को तथा सपना की मां ने बेटी को उठाया और आरोपी महिला के साथ चली गईं। हुसैनपुरा चौक के पास स्थित फोटो स्टूडियो में फोटो करवाई और बातों में उलझा कर बच्चे को एक अन्य पुरुष के साथ बुलेट पर लेकर फरार हो गई।

बाइक का नंबर किया हुआ था खराब 
पुलिस ने सी.सी.टी.वी. खंगाले तो बाइक के नंबर को आरोपी ने खराब कर रखा था। वहीं युवक ने चेहरे को रुमाल से ढका हुआ था। लेकिन पुलिस अलग-अलग स्थानों से सी.सी.टी.वी. खंगाल रही है ताकि दोनों का चेहरा साफ दिखाई दे।

महिला और व्यक्ति ने मुंह पर बांधा था कपड़ा
महिला ने जींस तथा पिंक चेक कुर्ता पहना था और मुंह पर काले रंग का पटका भी पहना था। जब उसे कुछ खाने को दिया गया तो उसने व्रत का बहाना बना दिया। इससे स्पष्ट है कि महिला अपना रूप बदलकर आयी थी। वहीं, हुसैनपुरा चौक के पास फोटो-स्टूडियो के सामने बुलेट पर पहुंचे युवक ने पहले मुंह नहीं बांधा था, लेकिन बच्चा लेकर भागने से चंद मिनट पहले ही मुंह पर रुमाल लगा लिया। महिला भी अपना चेहरा ढक कर स्टूडियो से बाहर निकली थी। वहीं घर में पैदा हुए पहले बेटे के ही चले जाने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!