जालंधर (महेश): 5 दिन पहले 23 नवंबर को कस्बा जंडियाला के पास जालंधर नूरमहल रोड पर ढाई लाख की लूट करने वाले तीनों आरोपियों को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी नूरमहल के रहने वाले हैं और एक आरोपी जंडियाला का रहने वाला है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कर सकते हैं।

आरोपियों ने बाइक पर जा रहे जिला कपूरथला के गांव लखन के पड्डे के रहने वाले बलविंदर सिंह बलविंदर कौर (पति-पत्नी) को अपना शिकार बनाते हुए महिला बलविंदर कौर के हाथ में पकड़ा हुआ ढाई लाख रुपए की नगदी का बैग छीन लिया था जिसके बाद महिला बाइक से नीचे गिर पड़ी थी और गंभीर रूप से घायल हो गई' जिसके बाद निजी अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 379-बी के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में धारा 302 भी साथ में जोड़ दी गई थी।
बिना शर्त किसानों को मांग मुताबिक स्थान पर प्रदर्शन की इजाजत दी जाए
NEXT STORY