​​​​​​​चुनावों के दौरान रिवॉल्वर और कारतूस सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 26 May, 2026 03:21 PM

man arrested with revolver and cartridges

नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को रिवॉल्वर और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फरीदकोट (राजन) : नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना सिटी-2 फरीदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को रिवॉल्वर और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गश्त के संबंध में गेट पोस्ट ऑफिस फरीदकोट के पास मौजूद थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक 32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर तथा 4 जिंदा राउंड 32 बोर बरामद हुए। इसके अलावा उसकी जेब से हथियार का लाइसेंस भी मिला, जो 1 जनवरी 2027 तक वैध पाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि नगर काउंसिल चुनावों के चलते जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के बावजूद आरोपी अपने पास हथियार और गोला-बारूद रखकर आदेशों का उल्लंघन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह निवासी गांव डल्लेवाला, जिला फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!