Ludhiana में फल विक्रेता से दिनदहाड़े लूट, हथियार दिखाकर लूटी नकदी और मोबाइल

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2026 09:41 AM

robbery with fruit seller

कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है और बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े राहगीरों को निशाना बना रहे हैं।

लुधियाना(राज): कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है और बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। ताजा सनसनीखेज मामला थाना मोती नगर के अंतर्गत आते इलाके से सामने आया है, जहां एक फल विक्रेता को तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सरेराह घेर लिया। बदमाशों ने पीड़ित की गर्दन पर तेजधार हथियार दिखाकर न केवल उसे जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसकी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई और मोबाइल फोन छीन कर बड़े आराम से फरार हो गए।

बदमाशों ने तेजधार हथियार से किया कांड
फल विक्रेता दलीप कुमार ने पुलिस के पास अपनी शिकायत में बताया कि वह गोल मार्केट इलाके में फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट पालता है। तीन दिन पहले वह रोजाना की तरह अपनी रेहड़ी लेकर फल बेचने के लिए निकला था। जैसे ही वह शिवा डाइंग के पास स्थित विश्वनाथ मंदिर के नजदीक पहुंचा, तो वहां पहले से ही ताक में बैठे एक सिल्वर रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसकी रेहड़ी को आगे बाइक अड़ाकर रोक लिया। इससे पहले कि दलीप कुछ समझ पाता, बाइक से उतरे युवकों ने उस पर तेजधार हथियार तान दिए।

फल विक्रेता  से 19,500 रुपये की नकदी लूटी
हथियार देखकर डरे-सहमे फल विक्रेता को जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उसकी जेब में हाथ डाला और वहां रखी 19,500 रुपये की नकदी और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर पलक झपकते ही फरार हो गए। सूचना मिलते ही हरकत में आई थाना मोती नगर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी फिलहाल पुलिस आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि बाइक के नंबर और चेहरों के जरिए बदमाशों की शिनाख्त कर सके।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!