अहम खबर : लुधियाना का बड़ा अकाली नेता AAP में शामिल

Edited By Kalash,Updated: 01 Jul, 2024 01:19 PM

akali leader from ludhiana joins aap

जालंधर में हो रहे उप-चुनाव के दौरान बड़ी बगावत का सामना कर रहे अकाली दल को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और झटका दिया है।

लुधियाना (हितेश): जालंधर में हो रहे उप-चुनाव के दौरान बड़ी बगावत का सामना कर रहे अकाली दल को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और झटका दिया है। इसके तहत उन्होंने लुधियाना के बड़े अकाली नेता विजय दानव को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर व विजय दानव के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। विजय दानव भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के मुख्य संचालक हैं और इससे पहले पंजाब सरकार में दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का काफी करीबी माना जाता था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि विजय दानव के शामिल होने से आम आदमी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विजय दानव को पार्टी और सरकार में पूरा सम्मान देने की बात भी कही है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!