शादी के 22 साल बाद डंडे मार पत्नी को घर से निकाला, बेटे को रख बेटियों को भी मारे धक्के

Edited By Tania pathak,Updated: 16 Oct, 2020 12:51 PM

after 22 years of marriage the wife was taken out of the house

ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और लड़के को घर में रख लड़कियों सहित महिला को बाहर निकाल दिया। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर...

फाजिल्का: फाजिल्का में इंसानियत को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है। यहां के एक नजदीकी गांव में पति ने महिला को 22 साल बाद मारपीट कर घर से निकल दिया। उक्त महिला के 2 लड़कियां और एक लड़का है, ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और लड़के को घर में रख लड़कियों सहित महिला को बाहर निकाल दिया। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के साथ डंडे से ससुराल पक्ष हमला कर रहा है  और दूसरी महिलाएं भी कहती सुनी जा सकती हैं कि 'इसके सिर पर मार'...। 

फिलहाल महिला को जख्मी हालत में अबोहर के अस्पाल में भर्ती करवाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति जट्‌टसिख परिवार से ताल्लुक रखता है और वह दलित है, परन्तु जगतार की शादी नहीं हो रही थी। इसी के चलते उसने जाति बंधन से बाहर जाकर मुझसे शादी की थी। उनकी शादी को 22 साल हो चुके है। 

वीडियो वायरल होने के बाद एससी आयोग ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार  पर आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!